विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
कांग्रेस पार्टी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के तहत विधानसभा चुनाव को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वित मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में काफी विकास हुआ। कांग्रेस ने हर गरीबो के घर का बिजली बिल माफ कर दिया है। सरकार कांग्रेस की बदौलत चल रही है। बीजेपी की सरकार में खजाना खाली हो गया था। कांग्रेस जनता के हित में कार्य कर रही है।
पिछली सरकार में भूख से 26 लोगो की मौत हो गयीं थी, लेकिन गठबंधन की सरकार में 25 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड से जोड़कर राशन देने का कार्य कर रही है। इस सरकार में भूख से मौत नही हो रही है। बीजेपी ने अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया था। लेकिन राहुल गांधी के पद यात्रा के कारण तीन सौ पार भी नही हो पायी। कांग्रेस काफी मजबूत हुई है।
बीजेपी सरकार बैसाखी पर चल रही है। बीजेपी ने वक्फ बोर्ड में संशोधन कर उनका हक और अधिकार को छीन रही है। धर्म के नाम पर लोगो को लड़ा रही है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता झारखण्ड में फिर गठबंधन को दुबारा लाएगी।

वही कांग्रेस नेता मानस सिन्हा ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम सबसे पीछे 81 है। वैसे ही इस विधानसभा में विकास पीछे रह गयी है। कारखाना सेल सब बंद हो चुका है। भवनाथपुर को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना सकते थे। जिससे पलायन रुक सकता था। रोजगार के लिए पलायन किए मजदूरों का प्रत्येक दिन शव आ रहा है। कॉरिडोर बना कर मजदूरों का पलायन रोका जाएगा।
वही ददई दुबे ने कहा कि दूसरे पार्टी के लोग बहुत कुछ कहते है। कांग्रेस पार्टी डरेगा नही चुनाव लड़ेगा।

वही इस दौरान सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा इकाई के गढ़वा जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप देव ने सहयोगियों के साथ मंत्री को मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर शैलेश चौबे, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 19
Total Users : 349253
Views Today : 49
Total views : 502478