श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
समाजसेवी परमवीर पासवान ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। नगर गढ़ में पत्रकारों के सामने परमवीर पासवान ने विधायक भानू प्रताप शाही पर धोखे से माला पहनाकर प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की वे हमारे क्षेत्र के विधायक है। हमारे गांव में एक रोड निर्माण को लेकर वे विधायक के पास गए थे। इस दौरान विधायक सहित अन्य लोगों ने उन्हें माला और भाजपा का पट्टा पहना दिया। जब वापस आए तो विधायक द्वारा इसे लेकर सोशल मीडिया में प्रचारित किया गया। यह एक धोखा था। उन्होंने कहा की वे 30 वर्षों से छोटे राजा के साथ जुड़े हैं। आज भी छोटे राजा में आस्था है। झामुमो ने राज्य को सजाने सवारने का काम किया है। चुनाव के झामुमो के लिए बढ़ चढ़कर काम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय भी मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 352016
Views Today : 23
Total views : 506141