विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
पूर्व विधायक इंडिया गठबंधन उम्मीदवार अनंत प्रताप देव(छोटे राजा) ने शुक्रवार को विशुनपुरा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान प्रखंड के विशुनपुरा, संध्या, कोचेया, महुली, अमहर, टाड़ी सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।

पूर्व विधायक ने विशुनपुरा के ग्रामीणों से मिलकर उनकी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली समाधान का आश्वाशन दिया। वहीं चुनाव में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, नौजवान मजदूर, गरीब सभी के साथ विश्वासघात किया है। उनका संकल्प है कि यहां पावर प्लांट स्थापित कर नौजवानों को रोजगार दिया जाए।

Advertisement
उन्होंने कहा कि चार हजार एकड़ जमीन भवनाथपुर में है। उसके बाद भी प्लांट का निर्माण नही हो पाया है। यहां के विधायक सिर्फ अपने हाथों को मजबूत किया है। युवा आज रोजगार के लिये दर दर की ठोकरे खा रहे है।
उन्होंने कहा कि झामुमो की हेमंत सरकार ने 18 से 49 वर्ष तक के महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना से जोड़कर हर महीने 1 हजार रु दे रही है। दिसम्बर माह से 2500 रु दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सरकार ने हर घर के बिजली बिल माफी कर दिया। साथ ही 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ भी दिया जा रहा है। आज ग्रामीण निर्भीक होकर 22 घंटे बिजली का आनंद ले रहे है।

Advertisement
उन्होंने कहा कि किसान केसीसी लोन के बोझ से दबे थे। सरकार ने सभी किसानों का लोन माफ कर दिया है। साथ ही सावित्री बाई फुले योजना का भी लाभ हर बच्चियों को दिया जा रहा है। इस सरकार ने महिलाओं सहित सभी को स्वावलंबी बना रही है।
पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने सभी से अपने पक्ष में वोट करने का अपील किया।
इस मौके पर झामुमो युवा नेता विभूति पांडेय, युगेन्द्र पासवान, नन्दलाल चंद्रवंशी, दिनेश रजवार, सोनू कांत रवि, शंकर महतो, अमित पासवान, अनिरुद्ध चंद्रवंशी, भरदुल चंद्रवंशी, सुरेश वैठा, माणिक गुप्ता, प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350815
Views Today : 17
Total views : 504614