विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
तीन महीने से फरार चल रहे प्रेमी जोड़ी को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है।
पिपरी खुर्द निवासी सोनू कुमार रिखाशन और कंजू कुमारी अरसली भवनाथपुर तीन महीना पहले फरार हो गए थे। मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान और ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के माता-पिता को बुला कर लड़का लड़की की आपसी सहमति से शादी कराया। वही ग्रामीणों के बिच सोनू और कंजू ने कहा हमलोग शादी किसी के डराने धमकाने से नहीं अपने सहमती से कर रहे है। हम दोनों का लगभग एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हम दोनों ने अपने परिजनों को शादी के लिए बोले थे। लेकिन परिजन नहीं माने। जिसके बाद हमलोगों ने दुर्गा पूजा के दौरान घर से भाग कर मुंबई चले गए थे। मुंबई में ही मंदिर मे हम दोनों ने शादी भी कर लिए थे।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, फुटुन सिंह, रविंद्र सिंह, सीता प्रजापति, बेलास भुइयाँ, संतोष पाशवान, नंदू भुइयाँ, जवाहर सिंह,बबलू चौधरी के साथ सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982