विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजु सिंह
विशुनपुरा अपर बाजार सुरेंद्र गुप्ता के आवास पर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में झारखण्ड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा विशुनपुरा इकाई कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष पद के लिये ओमप्रकाष गुप्ता को पुनः दूसरी बार सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष माणिक गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता को बनाया गया। वही युवा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सचिव अयोध्या प्रसाद को बनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव बैजनाथ गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगो को एक जुटता का प्रमाण देना है। सभी को सुसज्जित माला की तरह रहना है।
इस मौके पर बनकेश्वर प्रसाद, उपकार गुप्ता, अशोक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दामोदर गुप्ता, विनोद गुप्ता, मुरली गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, भुखन साव,बैजनाथ गुप्ता, संजय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 1
Total Users : 351835
Views Today : 1
Total views : 505919