विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में उपायुक्त के निर्देशानुसार मुखिया द्वारा संचालित विकास योजनाओ की समीक्षा किया गया। वहीं समीक्षा बैठक का डीसी ने कई जगहों पर निरीक्षण किया। डीसी ने पिपरीकला और पतिहारी पंचायत का भी दौरा किया। समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने विकास योजनाओ के बारे में जानकारी ली। डीसी के अलावे जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ राजेश कुमार भी मौजूद थे।

इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेय जल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य विभागों के कर्मियों से क्रम वार जानकारी ली गई। साथ ही उपायुक्त के द्वारा सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दिया गया।
इस दौरान पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड कर्मी, पंचायत के सभी प्रधानाध्यापक पंचायत के सभी डीलर, आंगनबाड़ी सेविका,जल सहिया, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 37
Total views : 505983