धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
प्रखंड मुख्यालय के अंबाखोरेया गांव स्थित सुखलदरी झरना में नाबालिग युवक की डूबने की खबर है। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव निवासी जलील अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र तबरेज अंसारी है। लोगों को मंगलवार देर शाम घटना के बारे में जानकारी मिली। वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार दल बल के साथ सुखलदरी झरना पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए युवक को निकालने के लिए प्रयास किया। स्थानीय गोताखोर की मदद से नाबालिग को खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन पानी काफी गहरा था, जिस वजह से सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारी व एनडीआरएफ टीम को दे दी गई है। एनडीआरएफ टीम के पहुंचने के बाद नाबालिग को खोजा जायेगा। बताया जाता है कि सुखलदरी झरना में उक्त नाबालिग चार साथियों के साथ नहाने गया था। जिसमें उसके तीन अन्य साथी सुरक्षित बाहर आ गए। वहीं तबरेज गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद साथ में गए साथियों ने इसकी सूचना परिजन को दी।गहरे पानी में डूबने के का खबर सुनकर नाबालिग का परिजन का रो- रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में गम का माहौल है।
पांच वर्ष पूर्व गढ़वा के एक युवक अपने दोस्त के साथ पिकनिक मनाने गए थे। उसी सुखलदरी झरना में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी।
Advertisement








Users Today : 23
Total Users : 351790
Views Today : 42
Total views : 505872