सगमा(गढ़वा)। सगमा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख व उपप्रमुख कार्यालय का उद्घाटन जीप अध्यक्ष शांति देवी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नवनिर्वाचित प्रमुख अजय साव, उप प्रमुख अर्जुन पासवान, बीडीओ सत्यम कुमार और झामुमो नेता ताहिर अंसारी मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा करें। वही प्रखंड प्रमुख अजय साव ने प्रखंड के विकास को लेकर संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर प्रखंड क्षेत्र की चौमुखी विकास करूँगा। इस दौरान पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव, हनुमंत यादव, सबिता देवी, मुखिया कलावती देवी, तेजलाल भुईया, मामता देवी, राजेन्द्र राम, पूर्व मुखिया विनोद कुमार राम के अलावे झामुमो के कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड कर्मी और अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 350975
Views Today : 15
Total views : 504828