Advertisement
भवनाथपुर(गढ़वा)/ सुनील कुमार
सरकारी तंत्र यूं ही नही बदनाम है। लोग सरकारी कार्यालय में काम के लिए जाने से पहले कई बार सोचते है। ऐसा इन कार्यालय में काम करने वाले कर्मियों के वजह से भी है। जिसका जीता-जागता उदाहरण भवनाथपुर का प्रखंड सह अंचल कार्यालय है। इस कार्यालय में सरकारी पदाधिकारीयो व कर्मियों के लेटलतीफी के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कर्मियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि एक कर्मी 6 तारीख के डेट में 7 तारीख का एडवांस में हाजिरी बना लेता है। वही कुछ कर्मियों का अनुपस्थित रहने के बाद भी हाजिरी खाली रहता है। इस मनमानी के कारण विकास कार्य और जनहित कार्य भी प्रभावित होता है। कार्यालय आने का समय 10 बजे है। लेकिन कोई भी पदाधिकारी 11 बजे से पहले नही पहुंचते है। बीडीओ, सीओ तो 11 बजे तक आ जाते है, लेकिन उनके अधीनस्थ कर्मचारी तो उनसे भी लेट आने की परंपरा बना चुके है। जिसके कारण दूर दराज के ग्रामीण एरिया से कार्यालय आने वाले आम जनता को काम के लिए घण्टो इंतजार करने को मजबूर हैं। वही लेट से आने के बाद भी फील्ड में जाने का भी ऑप्शन उनके पास है। जिसके कारण कई लोगो का इंतजार के बाद भी काम नही हो पाता।

हद तो तब होती है जब एक कर्मचारी एक दिन बाद का भी हाजिरी एडवांस में बना लेता है। जबकि कई कर्मियों की उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित रहने के बाद भी अवकाश भरा नही जाता है। जिससे प्रतीत होता है कि जब वैसे कर्मी जिस दिन ऑफिस आते है उसी दिन पहले का भी हाजिरी बना लेते है। जिससे आम जनता में रोष है। आम जनता की शिकायत पर बुधवार को प्रखण्ड सह अंचल भवन कार्यालय कर्मी के द्वारा साढ़े 9 बजे खोलकर साफ सफाई की जा रही थी। जहां सीओ व बीडीओ के बारे में पूछे जाने पर बताया कि साहब लोग 11बजे तक आते है। लेकिन सीओ रामशंकर श्रीवास्तव सवा ग्यारह बजे आये तो बीडीओ जयपाल महतो की गाड़ी साढ़े ग्यारह बजे कार्यालय गेट पर रुकी, लेकिन वे वही से फील्ड में निकल गए। कर्मियों द्वारा पूछे जाने पर पता चला कि बीडीओ साहब सिंदुरिया पंचायत में आम सभा के लिए गए है। यही नही बीडीओ, सीओ के लेट लतीफी के कारण उनके अधीन काम करने वाले पंचायत सचिव, मनरेगा कर्मी, लेखपाल, सीडीपीओ कार्यालय, जेई, अंचल कार्यलय के नाजिर, बड़ा बाबू, राजस्व कर्मचारी भी 11 बजे तक कार्यालय नही आये थे।

स्थानीय लोगो के अनुसार लेटलतीफी का कारण इनलोगो का प्रखंड मुख्यालय में आवास नही रहना है। रामशंकर श्रीवास्तव व बीडीओ जयपाल महतो श्री बंशीधर नगर में आवास रखे है। वही कई कर्मचारियों का भी आवास श्री बंशीधर नगर, खरौंधी, केतार व गढ़वा में है।
बुधवार को अपने काम लेकर आये ग्रामीण अखिलेश यादव, रामनाथ यादव ने कहा कि वें सीओ के बड़ा बाबू से रजिस्टर-2का नकल निकालने आए है। 11 बज गया लेकिन अभी तक बड़ा बाबू नही आये है। तैयब अंसारी, सुदामा सिंह, दिनानाथ सिंह, खुशिहाल शाह सहित अन्य लोंगो ने बताया कि हमलोग मनरेगा का जानकारी लेने बीडीओ से आए हैl हमलोग दस बजे से ही आ कर बीडीओ का इंतजार कर रहे है। पर साहब कब आएंगे इसका भी सही जवाब तक नही मिल पा रहा है।
वही इस संबंध में गढ़वा उपायुक्त रमेश घोपल से पूछे जाने पर कहा कि जांच कर कार्यवाई कि जाएगी l
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 349235
Views Today : 1
Total views : 502430