नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज
हरियाणा के मेवात में अवैध खनन को रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर खनन माफिया ने डंपर चढ़ाकर हत्या कर दी है। उधर पुलिस की धरपकड़ अभियान के दौरान हुई एनकाउंटर में डंफर चालक इकरार को गोली लगी है। इकरार के पैर में गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक डीएसपी को सूचना मिली थी की इलाके में बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है. वह खनन को रोकने के लिए पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अवैध खनन माफिया के लोगों ने हरियाणा के मेवात जिले के डीएसपी श्री सुरेन्द्र विश्नोई को डंपर से कुचल दिया। डीएसपी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरियाणा के नूंह में पचगांव की पहाड़ियों में डीएसपी का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है मिली जानकारी के मुताबिक कुछ आरोपियों की जानकारी है। वहीं कुछ का पता लगाया जा रहा है। हरियाणा के मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement








Users Today : 6
Total Users : 350861
Views Today : 6
Total views : 504669