श्री बंशीधर नगर। एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा द्वारा श्री बंशीधर नगर में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में मुख्य रूप से विधायक भानू प्रताप शाही भी शामिल हुए। जुलूस हाइस्कूल से शुरू हुआ। मेन रोड होते हुए हेन्हों मोड़ तक निकाले गए विजय जुलूस के दौरान पार्टी कार्यकर्ता अबीर गुलाल लगाकर जीत का जश्न मना रहे थे। ढोल-मांदर के धुन पर कार्यकर्ता थिरक भी रहे थे। इस दौरान जमकर अतिशबाजी भी हुई। भाजपाइयों ने लोगो को मिठाई भी खिलाया गया। जुलूस में शामिल विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश मे पहली बार कोई आदिवासी राष्ट्रपति बना है। ऐसा करके भाजपा संविधान को मजबूत बना रही है। आज बाबा साहेब का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा था कि अंतिम पंक्ति का व्यक्ति जब देश का प्रमुख बनेगा तो देश का पुनरुत्थान होगा। वे लोग आज काफी खुश हैं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, शिवधारी राम, लक्ष्मण राम, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लालमोहन यादव, कुमार कनिष्क, विकाश पांडेय, संजय काँस्यकार, विभूति चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 4
Total Users : 352039
Views Today : 4
Total views : 506166