बिशनपुरा(गढ़वा)। राजू सिंह
एनडीए गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की प्रचंड जीत की खुशी में विशुनपुरा में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला।
भाजपा कार्यकर्ताओ गाजे-बाजे के ब्लॉक मोड़ से मेन बाजार होते हुए कोचेया गाँधी चौक तक जुलुस की शक्ल में गए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया पति अशोक पासवान ने कहां की द्रोपदी मुर्मू गरीबों और वंचितों के आकांक्षाओं के प्रतिक है।
विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा ने बताया की आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना हम सभी देशवासियो के लिए गौरव की बात है l
द्रोपती मुर्मू महिला सशक्तिकरण की प्रतीक है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह मण्डल महामंत्री कृष्णा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, मण्डल अध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष अशोक मेहता, लखनदेव शर्मा, आशीष सिंह, मंटू पाण्डेय, अजय पाल, रामलखन मेहता, अनिरुद्ध मेहता, सुमंत मेहता, कपिलदेव सिंह, बिनोद सिंह, सरयू मेहता, दायशंकर राम, शिव कुमार यादव, उदय प्रसाद यादव, विकास चंद्रवंशी, लक्ष्मण पासवान, दया शंकर बैठा, जगदीश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 350928
Views Today : 1
Total views : 504759