भवनाथपुर (गढ़वा)। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में सह पाठयक्रम गतिविधि के इंचार्ज ए के सिंह व संजय राय के मार्गदर्शन में विशेष सामूहिक हवन का आयोजन दो वर्ष बाद किया गया। हवन में विद्यालय समेत समाज के कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। मुख्य यजमान के रूप में विद्यालय के प्राचार्य आर के सिन्हा व वरीय शिक्षक ओ पी सिंह थे। हवन कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हवन किया और सर्वकल्याण हेतु मंत्रोचारण किया। यज्ञ का आचार्यत्व प्रवीण पाण्डेय, प्रशांत तिवारी व लक्ष्मण शास्त्री ने किया। प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि यज्ञ हवन का धार्मिक के साथ साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। जहां एक ओर इससे बच्चों में संस्कार प्रदान किए जाते हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं दूसरी ओर हवन से कई बीमारियों के संक्रमण को भी रोका जा सकता है।
इसी हेतु वैदिक विधि द्वारा इस सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया है। आचार्य प्रवीण पांडेय ने यज्ञ से परिचय कराने हेतु वैदिक विधियों का प्रतिपादन किया व बताया कि सभी बच्चे यहां से इस यज्ञ विधि को सीख कर अपने अपने घरों में अपने मोहल्लों में सभी जनों को यज्ञ व वैदिक धर्म से परिचय कराएंगे, ताकि समाज में फैली कुरीतियां समाप्त होगी। सद्विचार एवं उन्नत समाज का निर्माण होगा। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना हेतु आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रदान की और सीबीएसई द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा (सत्र 2021-22 ) के सफल छात्रों के लिए भी उज्ज्वलभविष्य की कामना किया।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 350864
Views Today : 9
Total views : 504672