श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)। नगर उंटारी थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक युवक नेफांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना शनिवार की रात की है। घटना की सूचना मिलते ही एसआई सुनील कुमार दास घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक महुली गांव निवासी बैजनाथ उराँव का पुत्र सुनील उरांव(30 वर्ष) पेशे से मजदूर है। पिछले कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। जिससे वह मानसिक रुप से तनाव में रहता था। इसी बीच शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर के अन्य सो गए थे। इसी दौरान में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। रविवार कि सुबह जब परिजन उसे उठाने गए तो दरवाजा बंद था। और कोई आवाज भी नही आ रहा था। जिसके बाद लोगों ने दरवाजा को तोड़कर देखा तो सुनील उरांव फंदे में लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी अपने ससुराल पहुंच गई है। घटना के बाद मृतक की पत्नी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 352117
Views Today : 5
Total views : 506247