विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरीकला गांव अंतर्गत नयका टोला निवासी अशोक बियार(40 वर्ष) की मौत बैल के मारने से हो गयी।
परिजनों ने बताया कि चार दिन पूर्व शुक्रवार को मृतक अपने बैल को बांधने गया था। इसी बीच बैल ने शरीर के कई हिस्सों को मार-मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया। जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए वहां से रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन डाल्टनगंज स्थित डॉक्टर राहुल अग्रवाल के पास गए। वहां स्थिति बिगड़ने के बाद बनारस स्थित होली सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां भी बनारस के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सोमवार को शव को पैतृक गांव पिपरिकला लाया गया।
बताते चलें कि पेशे से राज मिस्त्री अशोक घर का एकलौता चिराग था।माता-पिता, पत्नी सुषमा देवी और बच्चे विकेश, रितेश व सोनी कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है।
मौत की खबर सुन मृतक के घर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार बाकी नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895