धुरकी/कृष्णा कुमार
धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरया पंचायत अंतर्गत परासपानी कला गांव मे वज्रपात की घटना में दो पशुओं की मौत हो गयी। एक गर्भवती गाय व एक बैल की मौत से पशुपालक के समक्ष विकट समस्या उतपन्न हो गयी। घटना के संबंध मे पीड़ित तेज सिंह खरवार ने बताया कि उनकी माली हालत खराब है। मेहनत मजदुरी कर एक गाय खरीदा था। गाय गर्भवती थी। वहीं घर से थोड़ी दूर खुले खेत मे घास चर रही थी। इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुआ जिससे दोनों पशुओं की मौत हो गयी। गाय की मौत हो गई। वहीं दुसरे दूसरे पीड़ित कमरे आलम ने बताया की उसने भी इसी वर्ष तीन माह पहले बीस हजार मे एक जोड़ी बैल खेती करने के लिए खरीदा था। बैल को खेत मे चरने के लिए छोड़ दिया था। दोनो पशुपालको ने बताया की वे दोनो अत्यंत ही गरीब हैं। इस सुखाड़ और अकाल की स्थिती मे दोनो पशुपालको की गाय-बैल की मौत होने के बाद आर्थिक रूप से कमर ही टुट गई है। दोनो ने बताया की पशुपालन विभाग के चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद वज्रपात से मरे पशुओं के लिए मुआवजा के लिए प्रशासन से गुहार लगाएंगे।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 351065
Views Today : 14
Total views : 504948