रमना(गढ़वा)/ राहुल कुमार
रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में कांवरियों का जत्था शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा भोलेनाथ को जलअर्पण के लिए रवाना हुआ। कांवरिया सावन महीने के शुक्ल पक्ष के प्रथम तिथि को बाबाधाम के लिए रवाना हुए। पंचमी तिथि को बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करेंगे।रमना, रामगढ़, मानदोहर, सिलीदाग सहित विभिन्न गावो से जत्था रवाना होने से पहले गाजेबाजे के साथ रमना के श्री सीताराम मानस मंदिर, बाजार स्थित अष्टभूजी दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवालयों मे विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र मे खुशहाली का कामना किया।
देवधर रवाना हुए जत्था में करीब 60 लोग शामिल हैं। जिसमें संतोष पासवान, शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जत्था मे शामिल सभी लोग करीब 10 साल से प्रतिवर्ष बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण के लिए देवघर जाते है। इसके पहले बिहार के सुलतानगंज से गंगाजल लेकर देवघर तक पैदल जाते हैं।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 352051
Views Today : 1
Total views : 506178