सगमा(गढ़वा)/ विनोद मिश्रा
सगमा गाँव में रविवार को विषैले जंतु काटने से महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सगमा गाँव निवासी मनोज भुईंया की 28 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी अपने बाल बच्चों के गांव में संचालित मनोज दुबे के चिमनी भठ्ठा पर मजदूरी करती थी। मृतिका शानिवार को रात में खाना खाने के बाद सो गई। इसी भोर में तीन बजे के आस पास किसी विषैले जंतु ने उसके हाथ मे काट दिया। उसने बगल में सो रहे अपने पति को यह बात बताई।
उसे इलाज के लिए श्री बंसीधर नगर ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने उसे को मृत घोषित कर दिया गया।
मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चले कि मनोज भुइँया अत्यंत गरीब है अपने मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था ।
मौत की खबर के बाद भाजपा के मण्डल अध्य्क्ष दिलीप यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, धर्मेंद्र यादव बबलू ठाकुर, मुखिया तेज लाल भुइँया सहित अन्य लोगो ने मृतक के घर जाकर परिजनों को को सांत्वना दिया। साथ ही हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 350885
Views Today : 32
Total views : 504713