रंका(गढ़वा)। रंका थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक के अलावे क्षेत्र के दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे।
बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रंका अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह ने कहा कि कोरोना कम नहीं हुआ है। बूस्टर डोज रंका के नागरिकों को लेने की अपील किया। साथ ही सावधानी बरतने की बात कही। उन्होनें बताया कि रंका और दुधवल के ही जुलुस का लाइसेंस है।बाकी आखाडा के लोग लाइसेंस बना ले। ताकि प्रशासन की ओर सतर्कता बरती जा सके। पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए निर्देशित किया गया।
रंका थाना परिसर से सटे मंदिर के पास उठे विवाद पर भी चर्चा किया गया।लोगों से शांति पूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्य किसी बात को लेकर तत्काल प्रशासन को सूचित करें और मदद करें ।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक ने कहा जुलूस में भाग लेने वालों की मोबाइल नंबर वाट्सएप ग्रूप से जोड़ कर प्रशासन को भी जोडे।
इस अवसर पर मोमताज अली रंगसाज, मानपुर मुखिया हबीब अंसारी, सदर शोयेब खलीफा, रंका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया, सिरोई पंचायत के मुखिया कर्म दयाल सिंह, दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अंसारी, प्रमुख हेमंत लकडा, खपरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जफर अंसारी, सुरेश पाण्डेय, जैनुल्लाह अंसारी, हाजी इसलाम खलीफा हाजी एकारामूद्दीन खलीफा, उतम पाण्डेय, किशोर कुमार शौंडिक, पारसनाथ पाण्डेय, इन्द्र देव मोची, संजय सोनी, रंका उतरी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राहुल कुमार तिवारी, अंचल पदाधिकारी शम्भु राम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम सहित कई लोग उपस्थित थे ।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 352138
Views Today : 5
Total views : 506269