सगमा(गढ़वा)। सगमा प्रखंड अंतर्गत घघरी गांव निवासी स्व रामऔतार यादव के छोटे पुत्र महेश यादव(42 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान रांची में हो गयी। वे कई दिनों से किडनी और फेफड़ा इंफेक्शन के कारण बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक महेश यादव पिछले 20 जुलाई को अपने साथियों के साथ देवघर बोलबम गए हुए थे। और भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर 28 जुलाई को अपने घर लौट चुके थे। उसी रात महेश यादव की अचानक तबियत खराब हो गयी। परिजनों ने इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले गए। जहां स्थिति ठीक नही होने के बाद डालटनगंज अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने किडनी फेल और फेफड़ा खराब हो जाने की बात कही। और रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
महेश अपने पीछे दो लड़की और 8 माह का एक लड़का और पत्नी को छोड़ गए है। उनका शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में लोगो ने घर पहुंच कर सांत्वना दिया।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 349216
Views Today : 4
Total views : 502409