रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड के सिलीदाग पंचायत के मुखिया अनीता देवी ने रविवार को सिलीदाग ग्राम के डफाली टोला में मुहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगो को एक तरसा और एक डंका प्रदान किया।
मुखिया ने इस दौरान कहा कि सभी लोग भाईचारे के साथ पर्व को मनाए। मेरे देश मे सभी धर्मों का समान आदर होता है। सभी लोग भाईचारे के साथ रहते है, यही भारत को अन्य देशों से अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है। वे अपने निजी खर्च से यह सामाग्री भेंट कर रही है। जिससे इस पर्व के दौरान पारम्परिक कौशल का प्रदर्शन हो सके। मौके पर रुस्तम खलीफा, मैनुद्दीन खलीफा, कमालुद्दीन खलीफा, छोटू, मुकेश ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, अजय मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे l
Advertisement








Users Today : 17
Total Users : 352004
Views Today : 17
Total views : 506112