धुरकी(गढ़वा)/ कृष्णा कुमार
धुरकी थाना क्षेत्र में अजीब घटना देखने को मिली है। युवक ने पहले अपनी माँ को पीटकर घायल किया, उसके बाद अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना रविवार की है। भंडार गांव निवासी सुरज यादव शराब के नशे में अपनी माँ सीता कुंवर(60 वर्ष) से बहस करने लगा। उसकी माँ ने उसे समझाने की कोशिश किया। जैसे ही उसने शराब छोड़ने की बात कही। उसने अपनी माता को पीटने लगा। जिससे माँ का पसली टूट गया। उसका दूसरा बेटा दुलार चंद यादव घायलावस्था में इलाज के लिए गढ़वा लेकर गया। नशे मे धुत आरोपी सुरज यादव यही नही रुका। खेत मे मकई फसल की कोड़ाई कर रही अपनी पत्नी फूलवंती देवी से किसी बात को लेकर अनबन करने लगा। इस विवाद के दौरान खेत मे ही अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या की सुचना मिलने पर थाना प्रभारी सदानंद कुमार दल बल के साथ उसके घर पहुंचे। शव को कब्जे में को लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। जबकि सुरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया।
Advertisement








Users Today : 6
Total Users : 352014
Views Today : 20
Total views : 506138