विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
झारखंड सरकार के निर्देश पर वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा गुरुवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विसूनपुरा प्रखंड के सारो गाँव मे आयोजित की गई। जिसमे बड़ी संख्या में सारो गाँव के ग्रामीण उपस्थित होकर हरे पेड़-पौधे को राखी बांध कर व सिंदुर लगाकर जंगल वचाने का संकल्प लिया। इसकी जानकारी देते हुवे वनरक्षी ध्रुप कुमार ने वताया की सारो सुरक्षित वन क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर जंगल बचाने को लेकर उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा जागरूक अभियान चलाकर रक्षाबंधन कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने ढोलक, झाल और मजीरा बजाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में प्रवीण शुक्ला, वन समिति अध्यक्ष फूलमती कुँवर, अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 15
Total Users : 352148
Views Today : 34
Total views : 506298