श्री बंशीधर नगर:कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा, कृषि मंत्री भी हुए शामिल

श्री बंशीधर नगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के 75वें वर्षगांठ को लेकर श्री बंशीधर नगर मे गौरव यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रुप से झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए। गौरव यात्रा बजरंग बली मोड़ से शुरू होकर गोसाई बाग मैदान तक गयी। यात्रा में शामिल लोग हाथ मे तिरंगा लिए देशभक्ति नारे लगा रहे थे। वापस गोसाईबाग से लौटकर थाने के समीप सभा आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि देश आज आजादी की अमृत महोत्सव मना रही है। कांग्रेस पार्टी आजादी के 75 वें वर्ष के जश्न में रंग गयी है। पूरे देश मे कांग्रेस द्वारा गौरव यात्रा निकाली जा रही है। सभी राज्यो के जिला स्तर पर यह यात्रा निकाली जा रही है। 9 अगस्त से यह यात्रा शुरू हुई है जो 14 अगस्त को समाप्त होगी। हमलोग घूम-घूम कर देश की आजादी में योगदान देने वाले महान सपूतों के बारे में लोगो और खासकर युवाओं को जानकारी देने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि देश की आजादी दिलाने से लेकर आधुनिक भारत निर्माण में जिन्होंने योगदान दिया सबको याद कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के प्रति दीवानगी है। इस मौके पर पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, गढ़वा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी, वरीय अध्यक्ष शैलेश चौबे, आशिक अंसारी, बडू दुबे, ईश्वरी चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!