सगमा(गढ़वा)। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अपने-अपने पंचायत के मुखिया कर रहे थे। मध्य विद्यालय सगमा, व प्लस टू हाइस्कूल बीरबल के बच्चे भी शामिल हुए। स्कूल परिसर से यात्रा शुरू हुआ। सगमा पंचायत में मुखिया तेज लाल भुईया के नेतृत्व निकली तिरंगा यात्रा मध्य विद्यालय से लेकर सेंट्रल बैंक सहित पंचायत के विभिन्न गांव तक पहुंचा।
उसी तरह बीरबल पंचायत में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पंचायत के सचिवालय से निकलकर बैलिया, मकरी आदि गांव में भ्रमण किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता, देश के अमर शहीदों व महापुरुषों के प्रति नारेबाजी कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में विभिन्न पंचायतों में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार पहुंचकर शामिल हुए है। मौके पर उन्होंने ने कहा कि हर घर तिरंगा का संदेश फैलाया जा रहा है ताकि लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की।
मौके पर प्रमुख जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, प्रखंड प्रमुख अजय साह, उप प्रमुख अर्जुन पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, ताराचंद यादव सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक व बड़ी संख्या ग्रामीण शामिल थे। उधर घघरी मुखिया सरोज देवी एवं सोनडीहा पंचायत में मुखिया अनीता देवी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए लोगों को देशभक्ति को लेकर जागरूक किया गया।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 350808
Views Today : 9
Total views : 504606