धुरकी(गढ़वा)/कृष्णा कुमार
बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न प्रज्ञा केंद्र मे शुक्रवार को बीएओ अंबुज कुमार के साथ औचक निरीक्षण कर प्रज्ञा केंद्र के सभी संचालक को एक दिन औसतन 100 किसानो का रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देश दिया है। बीडीओ ने निरीक्षण के क्रम मे धुरकी खाला मे प्रज्ञा केंद्र के संचालकों से झारखंड राज्य फसल राहत योजना का शत-प्रतिशत किसानो के लाभ के लिए निर्देश दिया है। उन्होने प्रज्ञा केंद्र के संचालक से यह भी पुछा की अभीतक कुल कितने किसानो का आधार कार्ड मोबाइल नंबर बैंक विवरण अपलोड किया गया है, इसके बाद संचालको ने बीडीओ को बताया की रोजाना किसानो का डाटा अपलोड किया जा रहा है। बीडीओ ने कहा की झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) फसल बीमा योजना न होकर फसल क्षति होने पर किसानों को प्रदान की जानेवाली एक क्षतिपूर्ति योजना है। यह किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने तथा एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करने के संकल्प को पूरा करेगा। उन्होने कहा की यह योजना भू:स्वामी तथा भूमिहीन किसान, दोनों को आच्छादित करेगा। किसानों को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उन्हें सीधे तौर पर सरकार द्वारा फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। वहीं इसके बाद बीडीओ ने प्रज्ञा केंद्र के संचालक को कड़ा निर्देश देते हुए कहा है की किसानो के डाटा रजिस्टर करने के क्रम मे किसी भी प्रकार का शुल्क देय नही है, अगर इस कार्य मे कोइ भी प्रज्ञा केंद्र के संचालक किसानो से किसी भी प्रकार का फीस और पैसा लेंगे तो उनका प्रज्ञा केंद्र रद्द कर सीधे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement







Users Today : 19
Total Users : 350082
Views Today : 37
Total views : 503681