संग्रामपुर(मुंगेर)/विराट सिंह
75 वें स्वतंत्रता दिवस पर संग्रामपुर के विभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया। इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है, क्योंकि देश आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबी है। लालकिले पर पीएम मोदी के झंडोत्तोलन करने के बाद प्रखंड क्षेत्र में झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ। प्रखंड के हर पंचायत में सरपंच व मुखिया के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

Advertisement
प्रखंड क्षेत्र के ददरी जाला पंचायत के मुखिया पिंटू मंडल व सरपंच सुनील दास के द्वारा पंचायत भवन में झंडोत्तोलन किया गया। सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान सामूहिक रुप से गाय। इसके बाद वंदे मातरम और जय हिंद के नारे से लोगो मे देशभक्ति का जोश भर दिया। इस दौरान मुखिया ने कहा कि आजादी में अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करने का दिन है। उनके संघर्ष के कारण हम आजाद है। मौके पर ग्राम कचहरी सचिव उषा कुमारी, न्याय मित्र संजय कुमार, सुमन, सभी पंच वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी के लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 4
Total Users : 350135
Views Today : 6
Total views : 503742