सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा

सगमा प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं में इस अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया।
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अजय साह के द्वारा झंडोतोलन किया गया। जबकि अंचल कार्यालय में बीडीओ सह सीओ सत्यम कुमार, सगमा पंचायत सचिवालय में मुखिया तेजलाल भुइयां, भैया रुद्र प्रताप देव हाई स्कूल में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, मध्य विद्यालय में हेडमास्टर धर्मेंद्र कुमार साहू, सीएफ कार्यालय में जिपस अंजू यादव, कटहर कला पंचायत सचिवालय में मुखिया कलावती देवी, मध्य विद्यालय शारदा में हेडमास्टर विंध्यवासिनी देवी, उमवि कटहर कला में आशुतोष रंजन, कटहर खुर्द में सुनय राम, पंचायत सचिवालय सोनडीहा में मुखिया अनिता देवी, बीरबल में मुखिया इन्द्रजीत कुशवाहा, घघरी में सरोज देवी के द्वारा झंडोतोलन किया गया। वहीं कई सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में झंडोत्तोलन के दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी, जिपस अंजू यादव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवचन्द्र यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, मनोज दुबे, सदानन्द यादव, चंदिका यादव, सुभाष यादव सभी जनप्रतिनिधि सहित सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966