मेराल(गढ़वा)/ मेराल थाना पर हासनदाग के आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया है। वही इस दौरान पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। जिससे कुछ पुलिस कर्मी सहित 1 दर्जन कर करीब लोग घायल हो गए है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे है। उधर पुलिस भी सतर्क है। डीएसपी अवैध यादव दल बल के साथ मौके पर मौजूद है। बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल बुला लिया गया है। आक्रोशित लोग हासनदाग में मृतक नाथन चौधरी के हत्यारों को पुलिस पर मिलीभगत कर छोड़ने का आरोप लगा रहे है। गुरुवार को नाथन चौधरी का शव यूरिया नदी के समीप पाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने 4 लोगो को हिरासत में लिया था लेकिन शुक्रवार को छोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी है।

Advertisement

Advertisement
क्या है मामला
मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग यूरिया नदी स्थित श्मशान घाट के पास गुरुवार की सुबह में लापता 70 वर्षीय नाथन चौधरी का खेत में पाया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजन के अनुसार मृतक बुधवार की सुबह में घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने के दौरान गुरुवार की सुबह में फसल लगे खेत में उनका शव पाया गया।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 351834
Views Today :
Total views : 505918