विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
भारत के पंचायती राज विभाग द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में विसुनपुरा प्रखंड के अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ
ददन सिंह शामिल हुए। प्रशिक्षण समापन के बाद दूरभाष पर हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि पंजाब के क्रियस्टल रिसोर्ट नियर टोला जिरकापुर में प्रशिक्षण आयोजित हुआ था। इस दौरान पंचायत के हर गांव को स्वच्छ व आत्मनिर्भर बनाना, हर घर मे नल से पानी, सभी को पक्का आवास, हर घर शौचालय, लैंगिक शिक्षा व निर्धनता को दूर करने, रोजगार उपलब्ध कराने, लघु व कुटीर उद्योग से स्वाबलंबी बनने, महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने जैसी कई बातें प्रशिक्षण में बताई गयी।

उन्होंने बताया कि झारखंड से 14 लोग प्रक्षिक्षण में शामिल हुए थे। जिसमें गिरिडीह जिले के कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव, लातेहार जिला के जालिम खुर्द की सुनीता देवी, पेसरार पंचायत के अमित कुमार बरला, पूर्वी सिंहभूम जिले के पंचायत हित्तकु पलटन मुर्मू, देवघर जिले के चितकाठ पंचायत से अनिल साह, सरायकेला खरसावां की जिला परिषद अध्यक्ष, धनवार की प्रमुख के अलावे कई पदाधिकारी भी शामिल हुए।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 350995
Views Today : 9
Total views : 504849