नेशनल डेस्क/हिन्दुस्तान की आवाज़
तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टी राजा पर पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी राजा कट्टर हिंदूवादी छवि के रूप में जाने जाते है। कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोग टी राजा पर पैगम्बर मोहम्मद के ऊपर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा रहे है। साथ ही हैदराबाद में इसे लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसे देखते हुए हैदराबाद में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वही टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर भी अपने एक वीडियो में टिप्पणी की है। कॉमेडियन के शो नही करने देने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि कॉमेडियन ने हिंदुओ के देवी देवताओं के बारे मे गलत टिप्पणी करते है। वे हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाते है। अगर तेलंगाना सरकार उनके शो को अनुमति देती है तो शो वाले जगह को जला दिया जाएगा। और उसका रिएक्शन होना ही है। जिसके बाद 19 अगस्त को पुलिस ने भाजपा विधायक को हिरासत में लिया था।
उधर मुस्लिम समुदाय के लोग धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए हैदराबाद के विभिन्न थानों के बाहर बड़ी संख्या में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस दौरान सर तन से जुदा का नारे भी लगाए गए।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 352144
Views Today : 29
Total views : 506293