रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
अनुमंडल क्षेत्र के खरडीहा पंचायत अंतर्गत बजनवा हनुमान मंदिर के परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक अशोक पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को परंपरागत ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें संतोष कुमार यादव को अध्यक्ष, राकेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं सचिव पद के लिए ललित तिवारी, उप सचिव विकास यादव, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष विनोद पांडेय, संरक्षक पारस नाथ पांडेय, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार यादव और अरुण कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। बैठक में खरडीहा के अवधेश पांडेय, रामप्यारी यादव, संजय यादव, शिवचंद यादव, शशि रंजन लाल, सुरेन्द्र यादव , लव कुमार पांडेय, अमरेश पाण्डेय, बैजनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 12
Total Users : 351642
Views Today : 22
Total views : 505667