रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना पंचायत सचिवालय के सभागार मे रविवार को प्रखंड के सभी मुखिया की बैठक पत्रकार सत्यप्रकाश की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस दौरान मुखिया संघ का गठन किया गया। गठन के बाद संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुए। जिसमें कर्णपुरा के मुखिया अजीत कुमार पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि टंडवा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह को सचिव, रमना पंचायत की मुखिया दुलारी देवी व गम्हरिया पंचायत की मुखिया पानपति देवी को उपाध्यक्ष, बहियार खूर्द की मुखिया सोनी देवी को कोषाध्यक्ष, भागोडीह पंचायत की मुखिया रिता देवी, मड़वनिया की मुखिया स्वीटी वर्मा को संरक्षक, मीडिया प्रभारी के पद पर बहियार कला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी और उप सचिव के लिए सिलीदाग पंचायत की मुखिया अनीता देवी का चयन किया गया। मौके पर अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मि जनता के हित मे सहयोग के साथ कार्य करे, तभी विकास संभव है। साथ ही संगठन बनने से अपने हक और अधिकार के लिए हमलोग बेहतर तरीके से संघर्ष कर सकते है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे। मौके पर विरैची पासवान, मंटू ठाकुर ,यसवंत पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 4
Total Users : 352433
Views Today : 4
Total views : 506638