बिलासपुर(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
श्री बंसीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में ग्रामीणों ने पांच गोवंश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त गोवंश तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने सभी पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन के लगभग चार बजे एनएच-75 से हुए नगर उंटारी की ओर गोवंश को ले जाया जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने शक के आधार पर विशनपुर निवासी त्याजुदिन उक्त गोवंश के बारे में जानकारी लेना चाहा। लेकिन वह इस विषय मे पूर्ण जानकारी नही दे पाया। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे एसआई कुणाल किशोर ने बिलासपुर चेकपोस्ट पर त्याजुदीन से जांच पड़ताल किया। संतुष्ट नही होने पर पुलिस ने चार बैल व एक बछिया को ग्रामीणों के बीच जिम्मा नामा के आधार पर सुपुर्द कर दिया। साथ ही त्याजुदिन और एक अन्य को अपने साथ थाने ले गयी।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 352020
Views Today : 27
Total views : 506145