रमना (गढ़वा)/ राहुल कुमार
रमना प्रखंड के दुरस्थ क्षेत्रों मे अवस्थित सरकारी विद्यालय मे मीड डे मील के साथ विद्यालय संचालन की स्थिति दयनीय है। जबकि विद्यालय के गतिविधियो के निरीक्षण के लिए सीआरपी, बीआरपी और वरीय अधिकारियों को दिशानिर्देश प्राप्त है, बावजूद विद्यालय संचालन मे गुणात्मक सुधार नही हो पा रहा है।शुक्रवार को रमना प्रखंड के बहियार कला और खुर्द पंचायत के कई विद्यालयों मे मीड डे मील मे छात्र-छात्राओं को मिलने भोजन के साथ अतिरिक्त पोषाहार का जायज़ा लिया।
मध्य विद्यालय बहियार खूर्द मे बच्चो के बीच पोषाहार मे अंडा का वितरण किया गया। वही मध्य विद्यालय बहियार खूर्द मे 510 बच्चो का भोजन बना था। वही मध्य विद्यालय बहियार कला मे 327 उपस्थित छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन मे चावल-कड़ी के साथ अंडा दिया गया था। संयोजिका हसिदा खातुन के मुताबिक एक किलोग्राम बेसन से कढ़ी तैयार किया गया है।जबकि बहियार कला पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी झंगईया विद्यालय बंद पाया गया। मौके पर मौजूद रसोइया सुनैना देवी ने बताया कि विद्यालय खुला था। बच्चों को पढ़ाकर आवश्यक काम से शिक्षक शिवकुमार राम रमना गए है। मध्याह्न भोजन भी बंद पाया गया।
मीड डे मील, अतिरिक्त पोषाहार के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग किया जाता है।विद्यालय बंद की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।
सुनीत कुजूर, बीपीओ,रमना
Advertisement









Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966