धुरकी(गढ़वा)/कृष्णा कुमार
धुरकी प्रखंड क्षेत्र के खुटिया पंचायत अंतर्गत कुशधोइ टोला मे मा दुर्गापुजा समिती के पंडाल स्थित रामायण पाठ सिरियल का उद्धाटन मंगलवार को पुर्व मुखिया लक्षमण यादव व जेएमएम नेता इसराइल खान ने किया। इस दौरान काफी संख्या मे रामायण सिरियल को देखने पहुंचे ग्रामीणो की उपस्थिती मे संबोधित करते हुए कहा की विगत 15 वर्षों से कुशधोइ मे मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र से लेकर विजयादशमी तक आपसी सद्भाव और धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ पूजापाठ किया जाता है। उन्होने कहा की रामायण सिरियल के माध्यम से हमारे समाज को यह संदेश और सीख मिलता है की विजयदशमी यानी दशहरा के दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राजा और महान विद्वान रावण का वध किया था। भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाने वाले भगवान श्रीराम को आदर्श पुरुष माना जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को एक श्रेष्ठ राजा माना जाता है तथा उन्हें एक आदर्श बेटे, शिष्य, भाई, पति, राजा के तौर पर युगों युगों तक उनका नाम स्मरणीय रहता है। वहीं जेएमएम नेता इसराइल खान ने कहा की नवरात्र और दशहरा का पर्व अत्याचार अन्याय के खिलाफ हमेशा सच्चाई की जीत का संदेश देता है। वहीं यहां पर सभी समुदाय के लोग आपसी भाइचारा और प्रेम के साथ एकदुसरे के पर्व मे शामिल होकर खुशियां बांटते हैं। इस दौरान विचार कोरवा, मंदीष यादव, ब्रजेश चंद्रवंशी गुप्ता गोड़, अमरनाथ यादव फुले कोरवा, गुप्ता गोड़ नवरंग यादव नागेंद्र गोड कौलेश्वर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 3
Total Users : 352191
Views Today : 3
Total views : 506346