श्रीबंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार

अनिकेत पैलेस में मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस दौरान उपस्थित क्षत्रिय समुदाय के लोगो को संबोधित करते हुए प्रोफेसर ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से हम समाज मे व्याप्त कुरीतियों को खत्म कर सकते है। जब तक कुरीतियों को खत्म नही करेंगे, तब तक विकसित समाज की कल्पना नही कर सकते। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इतिहास को दुहराने के लिए संगठित होना होगा।

बैठक में क्षत्रिय महासभा की अनुमण्डल इकाई का गठन किया गया। जिसमें विजय सिंह, शंकर प्रताप देव, ब्रह्मदेव सिंह, मुखदेव सिंह व रवींद्र प्रताप देव को संरक्षक, इंदल सिंह को अध्यक्ष, चंचल सिंह, विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, राजीव रंजन सिंह उर्फ चिंटू, श्रवण सिंह व मोहित प्रताप देव को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रताप देव उर्फ बंगाली सिंह को सचिव, प्रशांत सिंह व शैलेन्द्र प्रताप देव को उपसचिव, विनय सिंह को कोषाध्यक्ष, आशुतोष शरण सिंह को प्रवक्ता, विवेक कुमार सिंह को संगठन मंत्री और अश्विनी सिंह को उप संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावे 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
बैठक में वैभव सिंह, अजीत प्रताप देव, चंद्रशेखर सिंह, टिंकू सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, पंकज सिंह, पंडा सिंह, विपिन सिंह, छोटन सिंह समेत क्षत्रिय समाज के कई लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818