विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
Advertisement
प्रखंड क्षेत्र के पतिहारी में देवी धाम को लेकर चले आ रहे विवाद को दूर करने को लेकर दोनों समुदायों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्य बिशनपुरा शंभु राम चंद्रवंशी के साथ पंचायत के दोनों समुदाय के सैकड़ो लोग मौजूद थे। इस दौरान दोनो समुदायों ने विवाद को लेकर बारी-बारी से अपना पक्ष रखा। इस दौरान हिंदू पक्षों ने बताया कि देवी धाम पर त्योहार में बैगा के द्वारा पूजा करने पर मुस्लिम समुदाय के लोग हमेशा विवाद करते है। वहीं कई बार मार पीट किया गया। वही पूजा करने से रोका गया। वही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि देवी धाम का पूजा सदियों से दोनो समाज के बैगा पूजा करते आ रहे थे। पूर्व में देवी धाम पर बलि नहीं होती थी, बाद में हिंदू समाज के बैगा के द्वारा देवी धाम पर बलि शुरू होते देख बीच में हमारे आपसी सहमति नही होते देख हमलोगों ने देवी धाम का पूजा पाठ छोड़ दिया। देवी धाम के चारो ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों का घर बना हुआ है। मुस्लिम समुदाय का कहना है की यदि आपके धर्म में धाम कही और बनाया जाता होगा तो हम सभी मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर जमीन के साथ धाम का निर्माण करा देंगे। जब खर्च होगा उसे दे देंगें ताकि आपसी विवाद खत्म किया जा सके। हिंदू समाज के लोगों ने कहा की अभी तक हमारे समाज में ऐसा नहीं हुआ है, हम अपने धर्म से छेड़ छाड़ नही करेगें। वही हिंदू धर्म के लोगों ने यह भी कहा की इसके पूर्व आपके समाज के भी बैगा के द्वारा पूजा पाठ किया जाता था। आपही लोग धाम को दूसरे जगह बना कर एक साल तक पूजा पाठ कीजिये। उसके पश्चात हमलोग पूजा पाठ शुरू करेगें।तब जाकर जिला परिषद सदस्य और आए हुए बाहर से गणमान्यों ने दोनो समुदायों के बातो को सुनते हुए अपनी बात रखी। दोनो समुदायों से दो-दो लोग आपस में चयन कर आपसी सहमति से किसी विद्वान ब्राह्मण से पूछ कर यदि स्थानांतरित होता है तो धाम को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। जिसका भूमि और खर्च मुस्लिम समुदाय के लोग देंगे। यदि स्थानांतरित नही हो सकता है तो पूर्व में जैसे पूर्वजों के द्वारा पूजा पाठ होते आ रहा है, वैसे ही पूजा पाठ करने को कहा। देवी धाम का जितना जमीन है वहां पर मंदिर निर्माण कर सकते हैं। वही इस बात को लेकर दोनो समुदायों के लोगों ने पंचों की बातों को सहमति से स्वीकार किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी, लतीफ अंसारी, फनकार जी, छकौड़ी ठाकुर, लक्ष्मण पासवान, विकास राम, अंसार हुसैन, तैयब अंसारी, रजाक अंसारी, हसमत अली, बलराम सिंह, सुरेश राम, हरदेव सिंह, लाल बहादुर सिंह, मुद्रिका यादव, हीरामन यादव, रामनाथ यादव, गणपत साव, मनोज यादव, कुर्बान अंसारी, इस्माइल अंसारी, आलम अंसारी, जितेंद्र रजवार, उमेश ठाकुर, आदित्य ठाकुर, रामदुलार यादव, नन्हकू सिंह, इस्माइल शेख, तौफीक अंसारी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement