विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
दुर्गा पूजा कमिटी लालचौक विशुनपुरा के मूर्ति विसर्जन जुलूस में गुरुवार शाम सात बजे लगभग डीजे पर डांस कर रहे ग्रामीणों को पुलिस के द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस के पिटाई से उग्र ग्रामीणों ने थाना के सामने विशुनपुरा-मझिआंव मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद दुर्गा पूजा कमिटी व ग्रामीण धरना पर वैठ गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश जताते हुये नारेबाजी कर रहे थे।

वहीं सुमंत मेहता ने कहा कि मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान सभी लोग माता रानी की भक्ति गीतों पर डांस कर रहे थे। विसर्जन करने को लेकर एएसआई बिनोद रजक के द्वारा जुलूस को आगे बढ़ाने के क्रम में विशुनपुरा लाल चौक निवासी रंजन कुमार से नोक झोंक में रंजन कुमार को धक्का मुक्की करते हुए एएसआई के द्वारा हाथों से पिटाई कर दिया गया। इस बात को लेकर कमिटी के साथ आस पास के ग्रामीण थाना के सामने न्याय के लिए धरना पर बैठ गए। दुर्गा पूजा कमिटी के साथ आस पास के ग्रामीणों ने कहा कि जबतक पिटाई करने वाले एएसआई बिनोद रजक को सामने नही लाएंगे, धरना समाप्त नही की जाएगी। कहा कि पिछले दिनों लाल चौक पूजा कमिटी के लोगो पर सड़क अवरुद्ध करने पर कमिटी के ऊपर थाना द्वारा 107 केस किया गया है। जबकि आने जाने के लिए बाईपास रोड भी दिया गया था। यह भी गलत है। लोगो ने धारा 107 को भी तत्काल हटाने की मांग किया।
घटना की जानकारी पर पहुचे बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा व जिला परिषद सदस्य शंभूराम चंद्रवंशी ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लिया। वही जिला परिषद सदस्य ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए सड़क जाम समाप्त करने का आग्रह किया।
जिस पर ग्रामीणों ने एएसआई बिनोद रजक को सामने आकर बात करने के बाद धरना समाप्त करने की बात कही। इसके बाद एएसआई बिनोद रजक ग्रामीणों के समक्ष आये और उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना हमारी जिम्मेवारी है। अगर किसी बात को लेकर कमिटी व ग्रामीणों को ठेस पहुची है तो, इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
इसके बाद कमिटी के लोग व ग्रामीणों ने सड़क जाम व धरना समाप्त किया। धरना खत्म होने के बाद मूर्ति विसर्जन किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, लाल चौक दुर्गा पूजा कमिटी अशोक मेहता, सचिव राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, बिशुनपुरा पंचायत समिति प्रतिनिधि भुवनेश्वर कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, सुमंत मेहता, विकास शर्मा, भोला शर्मा, दिनेश शर्मा, पृथ्वी पाल, हरेंद्र मेहता, भरदुल मेहता, कैलाश पाल, रंजन कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 30
Total Users : 350123
Views Today : 32
Total views : 503727