विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पातागड़ा काला नहरी टोला निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता 62 वर्षीय शौकत अली अंसारी की मौत हो गई।
निधन की खबर सुनकर पूरे आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शौकत अंसारी की मौत की खबर सुनकर उनके घर पर बड़ी संख्या में हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोगों का तांता लगा रहा। शौकत अंसारी ऐसे इंसान थे, जो किसी समाज मे होने वाले त्योहारों पर उनकी उपस्थिति हर हाल में अनिवार्य होती थी।
वे एक अच्छे कमेंटेटर भी थे, चाहे वो फुटबॉल हो या क्रिकेट का खेल कॉमेंट्री की जिमेवारी उनके हाथों में होती थी।
उनके घर जिप सदस्य शम्भू राम चन्द्रवंशी, नवल गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीन यादव, बलराम पासवान, अतीन्द्र दुबे अखिलेश दुबे, विधयाक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, रमेश प्रसाद, सुमंत मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
उनको मिटी माजिल स्थानिय पतागड़ा कब्रिस्तान में कर दिया गया।
मौके पर यासीन अंसारी, मोबिन अंसारी, खुर्शीद आलम, जमायद अली, इमताज अंसारी, कमरूद्दीन अंसारी, मुरुतुजा शेख, इमाम शेख सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 3
Total Users : 352136
Views Today : 3
Total views : 506267