विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
थाना क्षेत्र के बलुआ खाड़ गांव में हाई टेंशन बिजली तार के पोल पर एक युवक का शव झूलता हुआ पाया गया। जिसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी लेने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया गया कि उक्त शव सारो गांव के पिराटाड़ निवासी प्रेम वियार के पुत्र मुकेश वियार(20 वर्ष) का है।

Advertisement
घटना के बाद विसुनपुरा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस स्थानीय लोगो की मदद से उक्त शव को बिजली के पोल से उतार लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेजा जाएगा। हालांकि घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे युवक का शव 11 हजार वोल्ट के बिजली प्रवाहित तार के पोल पर झूलता हुआ देखा गया। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी। सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस भी पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के घर से यह पोल एक किलोमीटर की दूरी पर है।
Advertisement






Users Today : 25
Total Users : 352033
Views Today : 41
Total views : 506159