बिशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
प्रखंड मुख्यालय स्थित आरआरपीडी बिशुनपुरा के मैदान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट, फुटबाल व बैडमिन्टन खेल का आयोजन किया गया। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र पांडेय ने छात्रों के जीवन मे खेल की महत्ता व अनुशासन पर प्रकाश डाला। कहा कि छात्र खेल के माध्यम से भी बेहतर कैरियर बना सकते हैं। झारखंड से क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाजी में दीपिका व फुटबाल में अष्टम उरांव इसके उदाहरण हैं। खेलो झारखण्ड कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर फुटबॉल, क्रिकेट व बैडमिंटन खेल का आयोजन कराया गया है। इसमें बेहतर करने वाले खिलाड़ी प्रखण्ड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जिलास्तर पर खेलने के लिये भेजा जाएगा। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 25
Total Users : 352033
Views Today : 41
Total views : 506159