सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
धुरकी थाना क्षेत्र के बिरबल गांव मे धान की थ्रेसिंग करते समय ट्रैक्टर में आग लग गयी। जिससे वाहन सहित धान की फसल जलकर खाक हो गया। थ्रेसिंग कर रहे ट्रैक्टर के ड्राइवर ने ट्रैक्टर मे लगे आग देख किसी तरह ट्रैक्टर को बंद किया। घटना रविवार की है। ट्रैक्टर द्वारा धान का थ्रेसिंग किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रैक्टर, थ्रेसर व लगभग 300 बोझा धान की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सगमा प्रखंड के बिरबल गाँव निवासी अकबर अंसारी पिता गुलजान मियां की धान की फसल में थ्रेसिंग हो रही थी। किसान अकबर अंसारी ने बताया कि सोनडीहा गांव निवासी रऊफ अंसारी के ट्रैक्टर से धान की फसल की थ्रेसिंग किया जा रहा था और धान की फसल की थ्रेसिंग करते 25 मिनट हुये थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। ड्राइवर तुरंत ट्रैक्टर पर चढ़ा और ट्रैक्टर आगे करने लगा। लेकिन ट्रैक्टर के गेयर ही नहीं लग रहा था। ड्राइवर ने किसी तरह से ट्रैक्टर को बंद कर दिया गया। अकबर अंसारी ने बतया की ग्रामीणों के मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन जबतक धान का बोझा व ट्रैक्टर जल कर खाक हो गया था।
Advertisement






Users Today : 6
Total Users : 349347
Views Today : 8
Total views : 502616