धुरकी(गढ़वा)/ बेलाल अंसारी
धुरकी प्रखंड मे 26 नवंबर को बाबा भीमराव अंबेडकर की संविधान रचना के अवसर पर भव्य संविधान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को वन परिसर कार्यालय के आइबी मे सभी पंचायत के मुखिया, बीडीसी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने संविधान दिवस मनाने के लिए सामुहिक रूप से बैठक कर इसकी जानकारी दिया है। बैठक मे उक्त सभी लोगो ने यह निर्णय लिया है। गढ़वा जिला का अतिपिछड़ा धुरकी प्रखंड के समाजिक सरोकार राजनीती और जनप्रतिनिधियों के सामुहिक प्रयास से आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के बड़े-बड़े संविधान को जानने वाले और इसके बारे मे लोगो को जागरूक करने वाले सेवानिवृत्त जज, वकील के अलावा अन्य राजनीतिक, सामाजिक जानकार, विश्लेषक वक्ता भी शामिल रहेंगे। उक्त लोगो ने बताया की विचार गोष्ठी के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगा। इस दौरान उक्त सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर तस्वीर पर मल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस बैठक मे बीससुत्री अध्यक्ष इंजिनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी, मुन्ना कुमार भारती, एनामुल हक बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह, कमलेश गोड़, मुखिया शंभु गुप्ता, इसलाम खान, सगुनी राम, साबीर अंसारी, सत्यनारायण बैठा, अमरेश यादव, महताब आलम, जेएमएम के धीरेंद्र यादव, एहसान अंसारी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव युवा कांग्रेस के एखलाक अंसारी, उपमुखिया धीरेंद्र कुमार, एनातुल्लाह अंसारी, दस्तगीर अंसारी, रफीक अंसारी, उमेश राम, मदन राम, रामभरोसा राम सहित अन्य लोग शामिल थे।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 350940
Views Today : 9
Total views : 504785