भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
सिंदूरिया के शिवनगरी निवासी बिहारी उरांव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बिहारी उरांव की नाबालिग बेटी दस दिनों से लापता है। जिसे लेकर बिहारी ने 14 नवंबर को थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। बिहारी ने बताया कि मेरी 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री पिछले दस दिन से घर से गायब है। इसे लेकर 14 नवंबर को भवनाथपुर थाने में अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण कर बेचे जाने संबंधी लिखित आवेदन दिया था। बताया कि बीते बुधवार को पूछताछ के नाम पर पुलिस द्वारा मुझे थाना बुलाया गया। जब मैं थाना पहुंचा तो मेरी गायब बेटी को खोजने की बजाये पुलिस द्वारा उल्टे मेरे उपर ही अपनी बेटी का हत्या कर गायब कर देने का आरोप लगाया जाने लगा साथ ही इस दौरान पुलिस द्वारा मुझे पीटा भी गया। इसके बाद पुलिस ने मुझे थाने में ही बैठाए रखा। भवनाथपुर पुलिस से नाबालिग युवती के माता पिता काफी भयभीत है। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने पूछे जाने पर कहा कि जानकारी लेने के लिए थाना बुलाए थे। लेकिन उसके साथ मारपीट नहीं किया गया है। आरोप गलत है। लड़की की खोजबीन की जा रही है।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 350836
Views Today : 18
Total views : 504639