रमना: खेलो झारखंड के तहत प्लस टू हाइस्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
खेलो झारखंड सत्र 2022-23 के तहत किक फाॅर झारखंड का आयोजन प्लस टू हाइस्कूल में आयोजित की गई। प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता मे उच्च विद्यालय भागोडीह, बुलका, रमना, टंडवा एवं मध्य विद्यालय परसवान, चुंदी, कर्णपुरा, रोहिला, बुलका, गम्हरिया, हारादाग कला, मानदोहर, बहियार खूर्द एवं कविसा विद्यालय से चयनित छात्र-छात्राओ ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में 800,1500, 3000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले दौड़, गोला फेंक, जैबलिन फेंक, कब्बड्डी आदि का आयोजन किया गया।

Advertisement

इससे पूर्व बीईईओ विजय पांडेय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर विजय पांडेय ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों में अपने लक्ष्य प्राप्ति की भावना के साथ एकाग्रता की भावना का विकास होता है। साथ ही बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है।उन्होंने कहां कि प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को 24 एवं 25 नवंबर को जिला में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।आयोजन के पहले दिन 9 वीं एवं 12वीं तथा दूसरे दिन 6 से 8वीं के छात्र-छात्राओ ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। प्रतियोगिता के उद्घोषक की भूमिका में प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद कर्ण, ख्रिज किरण कुजूर, एथलेटिक्स निर्णायक मंडल में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, ममता कुमारी, सरिता कुमारी, परिणाम मापक में शिक्षक मनोज कुमार सिंह, लायंस मैन की भूमिका में शिक्षक धीरज कुमार, हेमंत मिंज, संतोष राम, अयोध्या मेहता, रेफरी की भूमिका में शिक्षक मनोज कुजूर, विनय शर्मा, रमेंद्र कुमार एवं धर्मेंद्र राम शामिल थे। इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर, लेखापाल प्रेम निलम समद, बीआरपी रोहित कुमार, एमआईएस आपरेटर विजय कुमार एवं उपेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!