भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रमुख शोभा देवी ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर भवनाथपुर में प्रधान मंत्री आवास में हो रही गड़बड़ी की शिकायत करते हुए जांचोपरांत कार्यवाई की मांग किया है। पत्र के माध्यम से प्रमुख ने कहा कि मीडिया में लगातार पीएम आवास में गड़बड़ी की खबर आ रही है। लेकिन इस पर कोई कार्यवाई नही होने से गड़बड़ी करने वाले लोगो का मनोबल बढ़ रहा है। साथ ही इस महत्वाकांक्षी योजना का सही लाभ जरूरतमन्दों को नही मिल पा रहा है। ताजा मामला मकरी पंचायत का है, जहां पति-पत्नी दोनों को आवास आवंटित किया गया है। साथ ही पैसे निकासी के बाद भी आवास का कार्य अधूरा है। वही दूसरी ओर दूसरी घटना पंडरिया पँचायत के करमाहि में भी अदिम जनजाति परिवार को पूर्व के बिरसा आवास की मरम्मती कर प्रधानमंत्री आवास का फर्जी तरीके से पैसा निकासी का मामला सामने जांच में आया है।जिसको लेकर भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो के द्वारा गढ़वा डीडीसी को पत्र लिखकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्यवाई नही होने से आम लोगो में गलत संदेश जा रहा है। ऐसे में पूरे मामले की जांच कर दोषी लोगो पर सख्त कार्यवाई की जाए। जिससे भविष्य में गरीबो के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नही हो। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि डीसी को भी दिया है।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 350810
Views Today : 12
Total views : 504609