रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
पुलिस अधिक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश के आलोक मे रमना थाना पुलिस ने मंगलवार को रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया, करचा, रमना सहित कई गांवों मे आम लोगों को गवाह सुरक्षा कानून की जानकारी दिया। थाना प्रभारी कृष्णा कुमार कुशवाहा ने बताया कि झारखंड पुलिस द्वारा यह अभियान पुरे राज्य मे चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की इस कानून के तहत किसी भी मामले मे नामजद गवाहों को पुलिस पूरी सुरक्षा देगी।गवाहों को थाना मे आकर अपनी बात बतानी हो या कोर्ट मे बयान दर्ज कराना हो, पुलिस हर परिस्थिति मे गवाहों को सुरक्षा देगी। कृष्षा कुमार कुशवाहा ने कहा कि लोगो को भरोसा दिलाया जा रहा है की किसी भी मामले मे गवाहों को दबंगो द्वारा डराने या धमकाने की स्थिति मे तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देगी। पुलिस अविलंब सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान से आम लोगों को जागरुक रहने और पुलिस को सहयोग करने की अपील किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान मे एसआई सोमाय सोरेन, जितेंद्र महतो, इंद्रजीत सिंह, रविन्द्र कुमार पासवान सहित सभी पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 351914
Views Today : 13
Total views : 506011