भवनाथपुर: प्राथमिक विद्यालय लंगड़ी में मध्यान भोजन बंद होने और समय से पहले स्कूल बंद होने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लंगड़ी में  मध्यान भोजन बंद होने और 2 बजे ही स्कूल बंद होने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।  ग्रामीण सावित्री देवी, चंदा देवी, चिंता देवी, शोभा देवी, माया देवी, लालती देवी, सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को कभी मध्यान भोजन मिलता है, तो कभी नही मिलता है। बीते दो दिन से बच्चों को मध्यान भोजन नही मिल रहा ह।  विद्यालय भी 2 बजे ही बंद कर दिया जाता है। रशोईया सुनैना देवी व मीना कुंवर के द्वारा बच्चों के साथ मध्यान भोजन देने में उच्च- नीच जाती कहते हुए भेद भाव किया जाता है। खाना नही मिलने से भुख की स्थिति में बच्चे घर चले जाते हैं। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रम्भा देवी ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक बनवारी राम के द्वारा विद्यालय में मनमानी किया जाता है। मेरे बिना सहमति के पैसा का निकासी कर अनुचित कार्य करते हैं। पैसा भी मेरे बिना साइन के निकासी करते हैं। मेरे द्वारा लाए गए सामग्री का राशि नही देते हैं। बीते दो दिन से गैस नही होने के वजह से मध्यान भोजन बंद है। जब  प्रभारी प्रधानाध्यापक बनवारी राम से कुछ कहते हैं तो अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गली गलौज करते हैं। इसकी शिकायत हम 29 नवम्बर को ही बीआरसी में कर चुके हैं। वही सहायक शिक्षक धर्मदेव राउत ने कहा कि मध्यान भोजन बंद था, जिसके वजह से हम 2 बजे छूटी कर घर चले गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक बनवारी राम से जानकारी लेने के लिए जब फोन लगाया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ था।

*क्या कहते है बीपीओ*

इस संबंध में शिक्षा विभाग के बीपीओ रविन्द्र मेहता से पूछे जाने पर कहा कि हमको जानकारी नही था कि विद्यालय में मध्यान भोजन बंद है। समय से पहले विद्यालय को बंद करने की सूचना को लेकर भी जांच किया जाएगा। जांच कर कारवाई के लिए उच्च अधिकारी को लिखेंगे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!