भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक बुका शाखा के कर्मियों के नहीं रहने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दर्जनों महिला-पुरुष ग्राहक बैंक में अपने कार्य के लिए बैंक पहुंचे थे। शाखा प्रबंधक सहित अन कर्मियों के नहीं रहने के कारण काम नहीं होने से ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। ग्राहक अनिल राम, रामु मेहता, बुधन कुमार गुप्ता, विद्यावती देवी, रंजीता देवी, कलावती देवी, गुड्डी देवी ने कहा कि 15 दिनों से प्रतिदिन हम लोग बैंक में आ रहे हैं। मैनेजर के नहीं रहने के कारण हमारे बच्चों का पैसा नहीं निकासी हो पा रहा है। हम लोग टैंपू भाडा कर बैंक में आते हैं। बैंक मैनेजर के नहीं रहने के कारण हम लोग का पैसा का निकासी सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहा है। शाखा प्रबंधक शिव शंकर कुमार से संपर्क करने की कोशिश किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी शंकर चौधरी से पूछे जाने पर कहा कि शाखा प्रबंधक का तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी पर है। सुचारू रूप से बैंक चलाने के लिए स्टाफ को जल्द भेज कर ग्राहकों की परेशानियों को दूर की जाएगी।
Advertisement







Users Today : 18
Total Users : 350890
Views Today : 37
Total views : 504718